inshorts

इस महीने आकाश में देखने को मिलेंगी ये खास खगोलीय घटनाएं

नासा के मुताबिक, 10 जनवरी को जूपिटर सबसे ज़्यादा चमकदार और बड़ा दिखाई देगा। इस रात पृथ्वी सीधे जूपिटर और सूर्य के बीच होगी। वहीं, 23 जनवरी को शाम के समय पश्चिमी दिशा में चंद्रमा के ठीक नीचे सैटर्न नज़र आएगा। इसके साथ ही पूरे महीने आसमान में बीहाइव क्लस्टर नाम का चमकीला तारों का समूह दिखाई देगा।