इस महीने हांफ गई दिल्ली, पिछले 5 साल में दूसरा सबसे प्रदूषित अक्टूबर रहा
दिल्ली में अक्टूबर 2025 पिछले 5 साल में दूसरा सबसे प्रदूषित अक्टूबर का महीना रहा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर का औसत एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में 224 दर्ज किया गया। वहीं, 2024 के अक्टूबर में एक्यूआई 234, 2023 में 218, 2022 में 210 और 2021 में 173 दर्ज किया गया था।