महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 10 साल में शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है और 10 साल में ₹1 लाख के निवेश को ₹25 लाख बना दिया है। वहीं, कंपनी ने पिछले 10 साल में अपने निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर दिया है। वहीं, सोमवार को कंपनी का शेयर 0.23% गिरकर ₹412.10 पर बंद हुआ।