इस्लामिक कट्टरता पर सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, इटली में बुर्का और नकाब पर बैन की तैयारी

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की अगुवाई में इटली सरकार ने एक बिल पेश किया है जिसके तहत देशभर में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का-नकाब जैसे चेहरे को ढकने वाले परिधानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा। विधेयक के तहत उल्लंघन करने पर €300-3,000 (करीब ₹30,000-3 लाख) तक जुर्माना लग सकता है। यह बिल 'इस्लामी और सांस्कृतिक अलगाववाद' से निपटने के लिए लाया गया है।