'प्यारा इस्लाम' नामक फेसबुक अकाउंट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक डीपफेक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री को इस्लामिक टोपी में दिखाया गया है। इस मामले में एक बीजेपी नेता ने अकाउंट एडमिन के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी के विषय में जानकारी जुटा रही है।