इस्लामाबाद आकर खुशी हुई, लाहौर भी जाना चाहता हूं: पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक
भारत के राष्ट्रीय SCO समन्वयक आलोक डिमरी 3 दिवसीय SCO राष्ट्रीय समन्वयकों की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि वह इस्लामाबाद आकर खुश हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय द्वारा शेयर एक वीडियो में उन्होंने कहा, “मैंने अभी केवल इस्लामाबाद का दौरा किया है लेकिन लाहौर, फैसलाबाद या सियालकोट भी जाना चाहता हूं।"