इस्लामाबाद में PAF अफसर की गोली मारकर की गई हत्या, अफगान हमलों से था संबंध: रिपोर्ट

इस्लामाबाद में हथियारबंद हमलावर ने पाकिस्तान एयरफोर्स (PAF) के खुफिया निदेशालय के ग्रुप कैप्टन आसिम तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी। PAF के मुताबिक, हमलावर ने एक महिला का अपहरण करने की कोशिश की जिसे बचाते समय आरोपी ने उन्हें गोली मारी। बकौल रिपोर्ट्स, आसिम ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हमलों की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Load More