inshorts

इस्लाम में नए साल का जश्न मनाना, फिज़ूलखर्ची व फूहड़बाज़ी नाजायज़ है: मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा है, "इस्लाम में शोर-शराबा, हंगामा, नाच-गाना, फिज़ूलखर्ची और फूहड़बाज़ी सभी चीज़ें नाजायज़ हैं। इस तरह से नए साल का जश्न मनाना नाजायज़ है।" उन्होंने कहा, "इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से नया साल जनवरी में नहीं बल्कि मुहर्रम महीने से और हिन्दुओं में चैत्र माह से शुरू होता है।"