इस वर्ष हिमाचल में मॉनसून में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 179: SDMA

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने बताया है कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में मॉनसून में अब तक 179 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 101 लोगों की मौत सीधे तौर पर मौसम संबंधी घटनाओं जैसे भूस्खलन, अचानक बाढ़ और आकाशीय बिजली गिरने के चलते हुई है। वहीं, 78 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई है।