इस वर्ष अप्रैल-जून में बेरोज़गारी दर पिछले साल के 12.6% से गिरकर 7.6% हुई: एनएसओ

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 15-वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बेरोज़गारी दर अप्रैल-जून, 2022 में घटकर 7.6% रह गई है। एनएसओ के मुताबिक, इससे पिछले साल की इसी अवधि में यह बेरोज़गारी दर 12.6% थी। वहीं, जनवरी-मार्च, 2022 में इस आयुवर्ग के लोगों के लिए बेरोज़गारी दर शहरी क्षेत्रों में 8.2% थी।