इस विवाद से वास्तव में हमारे रिश्ते बेहतर हुए: सेक्सटिंग स्कैंडल को लेकर टिम पेन की पत्नी

टिम पेन की पत्नी बॉनी ने सेक्सटिंग स्कैंडल को लेकर कहा है कि उन्हें टिम द्वारा महिला सहकर्मी को अश्लील मेसेज भेजने के बारे में पता चलने पर विश्वासघात व दुख महसूस हुआ। बकौल बॉनी, इस घटना के बाद उनकी लड़ाई हुई और वह बेहद नाराज़ थीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस विवाद से वास्तव में उनके रिश्ते बेहतर हुए।