एशिया कप 2025 में गुरुवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान का मैच खत्म होने के बाद 22 वर्षीय श्रीलंकाई स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे को अपने पिता के निधन की खबर मिली जिसके बाद वह घर के लिए रवाना हो गए। रिपोर्ट्स हैं कि उनके पिता का निधन सुबह ही हो गया था लेकिन उन्हें जानकारी मैच के बाद दी गई।