inshorts

इस शख्स को कहते हैं 'पाकिस्तान का मुकेश अंबानी', कोलकाता से है संबंध

मियां मोहम्मद मंशा को 'पाकिस्तान का मुकेश अंबानी' कहा जाता है जो पाकिस्तान के पहले बिलियनेयर माने जाते हैं और उनकी नेटवर्थ $5 बिलियन है। उनका परिवार भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय कोलकाता से निकलकर पाकिस्तान के पंजाब में बस गया था। उनका निशात ग्रुप कपड़ों के साथ बैंकिंग, रियल एस्टेट, सीमेंट निर्माण और बिजली उत्पादन जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है।