मेरठ (यूपी) में ऐसे 40,000 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है जिनका नियमों का पालन न करने पर बार-बार चालान किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऐसे चालकों की सूची तैयार की गई है जो पांच से ज़्यादा बार चालान होने के बाद भी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे।