इस स्मॉलकैप फंड का 12 साल से दबदबा, ₹1 लाख को बना चुका है ₹17 लाख
निप्पॉन इंडिया स्मॉलकैप फंड ने लॉन्च होने के बाद से अब तक एसआईपी करने वालों को करीब 26.14% एनुअलाइज़्ड और लम्प सम निवेश करने वालों को 25.65% एनुअलाइज़्ड रिटर्न दिया है। फंड के शुरू होने पर इसमें किए गए ₹1 लाख के एकमुश्त निवेश की आज वैल्यू ₹17,03,570 हो गई है। इसने 5 साल में 41.37% सालाना रिटर्न दिया है।