चालू वित्त वर्ष में कैस्ट्रोल इंडिया के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली है। बीते एक महीने में इसका स्टॉक करीब 14% बढ़ा है जबकि इस साल इसके शेयरों का भाव 18% चढ़ा है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी पहली बार 7 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। वहीं, दूसरी बार कंपनी 18 मार्च 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी।