इस साल 21% गिर चुके शेयर पर बुलिश है मोतीलाल ओसवाल, 50% तक ऊपर जाने का दम
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने पेट्रोनेट एलएनजी को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए ₹410 का टारगेट तय किया है जो मौजूदा कीमत से लगभग 50% ज़्यादा है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक पेट्रोनेट एलएनजी में 21.92% तक की गिरावट आई है। पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ ₹272.40 पर हैं।