इस साल अब तक 11,223 भारतीय स्टार्टअप्स बंद हुए: रिपोर्ट

फ़ाइनेंशियल एक्सप्रेस ने ट्रैक्सन के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस साल अब तक 11,223 भारतीय स्टार्ट-अप्स बंद हो चुके हैं। यह 2024 में पूरे साल बंद हुए 8,649 स्टार्ट-अप्स के मुकाबले 30% अधिक है। बकौल ट्रैक्सन, सबसे अधिक बी2सी ई-कॉमर्स (5,776) स्टार्टअप्स बंद हुए और उसके बाद एंटरप्राइज़ सॉफ्टवेयर (4,174) और सॉफ्टवेयर-ऐज़-अ-सर्विस (2,785) का स्थान रहा।

Load More