इस साल अब तक 30% गिर चुका IRB इंफ्रा का शेयर उछल सकता है 70% तक, जानें टारगेट प्राइस
IRB इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर इस साल अब तक 30.80% तक गिर चुके हैं लेकिन ब्रोकरेज CLSA इस शेयर पर बुलिश है और अपनी आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखते हुए इसमें 70% से ज़्यादा की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। वहीं, फर्म ने इसके लिए ₹72 टारगेट प्राइस रखा है। यह शेयर शुक्रवार को 1.39% गिरकर ₹41.20 पर बंद हुआ था।