इस साल अमेरिकी ग्रीन कार्ड लॉटरी के लिए क्यों पात्र नहीं हैं भारतीय?

रिपोर्टस के मुताबिक, भारत में हाई इमीग्रेशन रेट के चलते भारतीय कम-से-कम 2028 तक अमेरिकी ग्रीन कार्ड लॉटरी के लिए पात्र नहीं हैं। इसे यूनाइटेड स्टेट्स डायवर्सिटी वीज़ा लॉटरी भी कहते हैं। यह प्रोग्राम उन देशों से इमीग्रेशन को बढ़ावा देता है जिन्होंने पिछले 5 वर्षों में 50,000 से कम आप्रवासियों को अमेरिका भेजा है।