इस साल के 10 सबसे कॉमन पासवर्ड की सूची हुई जारी

ब्रिटेन स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी कंपेरिटेक ने 2025 के सबसे कॉमन पासवर्ड की सूची जारी की है। टॉप 10 सबसे कॉमन पासवर्ड हैं: 123456, 12345678, 123456789, admin, 1234, Aa123456, 12345, password, 123 और 1234567890। कंपेरिटेक ने कहा कि टॉप 1,000 पासवर्ड में से एक चौथाई केवल संख्याओं से बने थे जबकि 38.6% में '123' नंबर्स की सीरीज़ थी।