पंचागों के अनुसार, इस साल लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा 25-28 अक्टूबर के बीच होगी। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ होगी। 26 अक्टूबर को खरना होगा, 27 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पर्व की समाप्ति होगी।