इस साल मार्च, अप्रैल और मई में पड़ेगी प्रचंड गर्मी! लू चलने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि भारत के अधिकांश हिस्सों में मार्च से मई 2025 के बीच सामान्य से अधिक गर्म हवाएं चलने की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक, प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी हिस्सों और पूर्वोतर भारत के कुछ स्थानों को छोड़कर भारत के अधिकतर हिस्से में इस साल सामान्य से अधिक तापमान रहने की आशंका है।