inshorts

इस साल सबसे अधिक H-1B वीज़ा पाने वाली भारतीय कंपनी है TCS

अमेरिकी सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) 2025 में अब तक दुनिया की दूसरी सबसे अधिक व भारत की सबसे अधिक एच-1बी वीज़ा पाने वाली कंपनी है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी को 5,505+ एच-1बी वीज़ा अप्रूवल्स मिले। अमेरिका ने एच-1बी वीज़ा फीस बढ़ाकर ₹88 लाख/वर्ष कर दी है जिससे विदेशी (भारतीयों समेत) पेशेवरों पर बड़ा असर पड़ेगा।