वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के डेटा के अनुसार, 2024 की तीसरी तिमाही में अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज़्यादा (8,133.46 टन) सोने के भंडार हैं। इसके बाद जर्मनी (3,351.53 टन), इटली (2,451.84 टन), फ्रांस (2,436.94 टन), चीन (2,264.32 टन), स्विटज़रलैंड (1,039.94 टन), भारत (853.63 टन), जापान (845.97 टन), नीदरलैंड्स (612.45 टन) और तुर्किए (595.37 टन) का स्थान है।