प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'प्रधानमंत्री संग्रहालय' के उद्घाटन समारोह में कहा, "ये संग्रहालय, आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का...अनुभवों का...द्वार खोलने का काम करेगा।" उन्होंने कहा, "इस संग्रहालय में जितना अतीत है, उतना ही भविष्य भी है।" बकौल पीएम मोदी, "संग्रहालय...बीते समय की यात्रा करवाते हुए नई दिशा-नए रूप में भारत की विकास यात्रा पर ले जाएगा।"