इस सप्ताह बाज़ार की दिशा पर किन फैक्टर्स की रहेगी नज़र?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सप्ताह शेयर बाज़ार की दिशा कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक रुझानों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय हो सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, निवेशकों की खास नज़र 9 जुलाई को आने वाले टीसीएस के जून-तिमाही नतीजों पर रहेगी। इसके अलावा, अमेरिका-ईरान वार्ता और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी निवेशकों की नज़र रहेगी।