इस सप्ताह भारतीय शेयर बाज़ार में 3-महीने की सबसे बड़ी वीकली गिरावट दर्ज की गई। हफ्ते में सेंसेक्स 0.84% और निफ्टी 1.09% टूटकर बंद हुए। लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव दिखा जबकि ऑयल एंड गैस, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर्स में सबसे ज़्यादा गिरावट रही। इस हफ्ते रुपए में वौलेटिलिटी बरकरार रही और यह 89.73-90.29 के बीच ट्रेड करता रहा।