इस सरकारी बैंक का शुद्ध मुनाफा हुआ दोगुना, NSDL के IPO ने कराया बड़ा फायदा

आईडीबीआई बैंक का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में लगभग दोगुना बढ़ा है। बैंक का शुद्ध मुनाफा 98% बढ़कर ₹3,627 करोड़ रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹1,836 करोड़ था। वहीं, नैशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉज़िटरी लिमिटेड के आईपीओ से इस लाभ का करीब ₹1,699 करोड़ आया है। इस दौरान बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 15.2% घटकर ₹3,285 करोड़ रहा।