अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के नवीनतम अनुमानों के अनुसार, कोविड-19 के कारण करीब 7.3% की गिरावट झेल चुकी भारत की अर्थव्यवस्था में 2021 में 9.5% और 2022 में 8.5% की वृद्धि की उम्मीद है। आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा कि वैश्विक आर्थिक विकास दर को जुलाई के 6% के अनुमान से घटाकर 5.9% कर दिया गया है।