पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सतर्क रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच नाबालिग बच्चों और महिलाओं सहित 546 लोगों को बचाया। बकौल आरपीएफ, सभी को एनएफ रेलवे पर किए गए विभिन्न अभियानों में ट्रेनों और स्टेशनों से बचाया गया। गौरतलब है, आरपीएफ ने इस साल जनवरी से सितंबर के दौरान 20 तस्करों को पकड़ा था।