इस साल अक्टूबर से बंद हो जाएगा फेसबुक का गेमिंग ऐप

फेसबुक आईओएस और ऐंड्रॉयड के लिए अपना गेमिंग ऐप बंद करने जा रहा है और 28 अक्टूबर, 2022 के बाद इसे डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने ऐप बंद करने के पीछे का कोई कारण नहीं बताया है। गौरतलब है कि यह गेमिंग ऐप अप्रैल, 2020 में लॉन्च हुआ था।