इस साल अगस्त तक भारतीय रेलवे का कुल राजस्व 38% बढ़कर हुआ ₹95,486.58 करोड़

रेल मंत्रालय ने बताया है कि इस साल अगस्त 2022 के अंत तक भारतीय रेलवे का कुल राजस्व ₹95,486.58 करोड़ रहा। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ₹26,271.29 करोड़ या 38% अधिक है। वहीं, यात्रियों की आवाजाही से होने वाला राजस्व पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 116% बढ़कर ₹25,276.54 करोड़ हो गया।