इस साल अप्रैल से जुलाई के दौरान सरकार का राजकोषीय घाटा ₹3.41 लाख करोड़ रहा

कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अप्रैल से जुलाई के दौरान केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा ₹3.41 लाख करोड़ रहा जो पूरे साल के टारगेट का 20% है। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से जुलाई के दौरान केंद्र सरकार की कुल प्राप्तियां ₹7.85 लाख करोड़ रहीं। वहीं, कुल खर्च ₹11.27 लाख करोड़ रहा।