इस साल अब तक 8 ऑपरेशन में 7 पाकिस्तानी समेत 14 आतंकी मारे गए: जम्मू-कश्मीर डीजीपी

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया है कि इस साल जम्मू-कश्मीर में हुए 8 ऑपरेशन में 14 आतंकवादियों को ढेर किया गया है। बकौल सिंह, इन 14 आतंकवादियों में से 7 पाकिस्तानी थे। इससे पहले मंगलवार को डीजीपी सिंह ने एनडीपीएस और यूएपीए कानून के तहत दर्ज मामलों की जांच विशेष टीम द्वारा कराने की बात कही थी।