इस साल कुमार मंगलम बिरला और सुधा मूर्ति समेत कुल 9 लोगों को दिया जाएगा पद्म भूषण पुरस्कार

केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि इस साल सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति समेत कुल 9 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा, कुमार मंगलम बिरला, दीपक धर, वाणी जयराम, स्वामी चिन्ना जीयर, सुमन कल्याणपुर, कमलेश डी पटेल, कपिल कपूर और एस.एल. भैरप्पा को भी पद्म भूषण के लिए चुना गया है।

Load More