भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को जारी अपने पूर्वानुमान में इस साल जून से सितंबर में सामान्य मॉनसून का अनुमान जताया। आईएमडी ने कहा कि जून से सिंतबर के बीच औसत बारिश 868.6 मिलीमीटर होने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।