दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में इस साल 3.75 लाख छात्रों ने अपना नाम प्राइवेट स्कूलों से कटवाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया। उन्होंने कहा, "हमने सबके सहयोग से...5 सालों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया है।" बकौल केजरीवाल, "आज...कई विधायक ऐसे हैं जो...अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं।