inshorts

इस साल दूसरी बार अमेरिकी डॉलर के बराबर पहुंचा यूरो

यूरोपीय क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के बीच सोमवार को यूरो टूटकर कुछ देर के लिए अमेरिकी डॉलर के नीचे आ गया। इसके बाद मामूली सुधार के साथ यूरो इस साल दूसरी बार अमेरिकी डॉलर के बराबर (1 यूरो=1 अमेरिकी डॉलर) पहुंचा। इससे पहले जुलाई में यूरो 20 साल में पहली बार अमेरिकी डॉलर के बराबर पहुंचा था।