ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में शामिल सभी अरबपतियों में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की नेटवर्थ में इस साल अब तक सर्वाधिक $70.3 बिलियन (₹5,599 अरब) की बढ़ोतरी हुई है। इसके अनुसार, अदाणी की नेटवर्थ इस साल अब तक रोज़ाना ₹21.5 अरब बढ़ी है। बकौल ब्लूमबर्ग, अदाणी $147 बिलियन की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं।