कोलोराडो (अमेरिका) में गुरुवार से शुरू हुई करीब 6,000 एकड़ ज़मीन जलाने और करीब 1,000 मकान नष्ट करने वाली वाइल्डफायर्स की तस्वीरें सामने आई हैं। बकौल अधिकारी, इसमें अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन 35,000 निवासी विस्थापित किए गए हैं। गवर्नर जैरेड पोलिस ने बताया, "पलक झपकते ही...कई परिवारों के पास कुछ मिनट थे...ज़रूरी वस्तुएं लेकर भागने के लिए।"