इसका अंत बुरा होगा: US में प्रवासियों को निर्वासित किए जाने पर ट्रंप से पोप फ्रांसिस
अमेरिका में प्रवासियों के निर्वासन पर पोप फ्रांसिस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे मानव गरिमा के खिलाफ बताते हुए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को चेतावनी दी और कहा, "इसका अंत बुरा होगा।" उन्होंने ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीति और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के समर्थन की निंदा करते हुए कहा कि सच्चा ईसाई सभी के लिए दरवाज़े खुले रखता है।