इसके शैतानी इरादे नहीं होंगे: मुस्लिम मुल्कों की अपनी आर्मी को लेकर पाकिस्तान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने 'जियो टीवी' से इंटरव्यू में 'इस्लामिक नाटो' बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया, "यह किसी के खिलाफ नहीं होगा, इसके शैतानी इरादे नहीं होंगे बल्कि यह एक रक्षात्मक गठबंधन होगा।" कतर में इज़रायल के हमले के बाद मिस्त्र, ईरान और इराक ने मुस्लिम मुल्कों की अपनी आर्मी का समर्थन किया है।