इसका कारण सिर्फ मुझे और मेरे परिवार को पता है: टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले पर डीकॉक

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक ने 29 वर्ष की उम्र में टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले पर एक इंटरव्यू में कहा है, "निश्चित तौर पर सबके लिए ये एक चौंकाने वाला फैसला था...लेकिन अब अपने निर्णय से पीछे नहीं हटूंगा।" बकौल डीकॉक, "यह एक निजी फैसला था जिसके बारे में सिर्फ मुझे और मेरे परिवार को पता है।"