इसकी टाइमिंग एकदम परफेक्ट है: भारत के 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर पेटीएम के सीईओ
पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने यूके को पछाड़कर भारत के 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से जुड़ी खबर शेयर कर लिखा है, "इसकी टाइमिंग एकदम परफेक्ट है।" खबर में लिखा था कि भारत ने अपनी आज़ादी के 75वें वर्ष में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा, "शर्त लगाता हूं...हम इस दशक में जर्मनी और जापान से आगे होंगे।"