इसने एक तरह से देहरादून को NCR का हिस्सा बना दिया: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उत्तराखंड CM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर कहा है कि इसने एक तरह से देहरादून को नैशनल कैपिटल रीज़न (एनसीआर) का हिस्सा बना दिया है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-देहरादून यात्रा का समय घटकर 2.5 घंटे हो गया है। दिल्ली से यूपी के मेरठ, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर होते हुए देहरादून पहुंचने वाला यह एक्सप्रेसवे 213 किलोमीटर लंबा है।