इसने काम नहीं किया तो वह मृत्यु पर केस करेंगे: बेज़ोस के ऐंटी-एजिंग कंपनी में निवेश पर मस्क
टेस्ला और स्पेसX के सीईओ एलन मस्क ने एमेज़ॉन के फाउंडर जेफ बेज़ोस पर उस रिपोर्ट को लेकर तंज कसा जिसमें दावा किया गया था कि बेज़ोस ने एक ऐंटी-एजिंग (बुढ़ापे को रोकने वाले) स्टार्टअप में निवेश किया है। मस्क ने ट्वीट किया, "अगर यह (स्टार्टअप) काम नहीं करता है तो वह (बेज़ोस) मौत पर मुकदमा कर देंगे।"