inshorts

इसने मुझे स्तब्ध कर दिया: अबॉर्शन का अधिकार देने वाला फैसला एससी द्वारा पलटने पर बाइडन

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिलाओं को अबॉर्शन का अधिकार देने वाले करीब 50 साल पुराने 'रो बनाम वेड' फैसले को पलटने को देश के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 'गलत' करार दिया है। उन्होंने कहा, "इस फैसले ने मुझे स्तब्ध कर दिया...आज का दिन अदालत और देश के लिए...दुखद दिन है...पूरे देश में महिलाओं का स्वास्थ्य और जीवन...अब खतरे में है।"