इसमें बहुत कुछ है, सिर्फ सैंडपेपर कांड का नतीजा नहीं है: कप्तानी पर लगे बैन को लेकर वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ने दावा किया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा उन पर आजीवन कप्तानी से प्रतिबंध लगाना सिर्फ सैंडपेपर स्कैंडल, 2018 का नतीजा नहीं है। उन्होंने कहा कि 'इसमें बहुत कुछ है' जिसमें नए एमओयू को लेकर 2017 में खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच विवाद भी शामिल है। बकौल रिपोर्ट्स, वॉर्नर और बोर्ड उनके बैन को हटाने पर चर्चा करेंगे।