इसमें महंगाई व बेरोज़गारी की मार झेल रहे आम लोगों के लिए कुछ नहीं: बजट पर बंगाल की सीएम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में पेश किए गए आम बजट को लेकर कहा, "इसमें बेरोज़गारी व महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए कुछ नहीं है।" उन्होंने बजट को 'पेगासस स्पिन बजट' बताते हुए कहा, "सरकार केवल बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन नज़र कुछ नहीं आता।"